• November 13, 2025

दुर्ग में लगातार अपराधों से दहशत और कितनी जाने जाएंगी तब जागेगा सिस्टम: अरुण वोरा

दुर्ग में लगातार अपराधों से दहशत और कितनी जाने जाएंगी तब जागेगा सिस्टम: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
दुर्ग शहर में बढ़ते अपराधों और लगातार हो रही हत्याओं पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा सिर्फ नौ दिनों में पाँच हत्याएँ… और सरकार अब भी खामोश है। यह प्रशासन की नाकामी है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, अपराध रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।

वोरा ने कहा कि दुर्ग कभी शांति और संस्कार का प्रतीक रहा है, लेकिन आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी डर के हत्या कर रहे हैं। बीते केवल नौ दिनों में पाँच हत्याओं ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया है। सिर्फ दुर्ग ही नहीं, पूरे प्रदेश में यही हाल है। बेलगाम अपराध, असुरक्षा और भय का माहौल।

शांत और परंपराओं से जुड़ा यह शहर आज खून और खौफ की खबरों से कांप रहा है। विशेष रूप से उन घटनाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया है, जिनमें मामूली विवादों या पारिवारिक झगड़ों में हाथों में चाकू उठ गए और जीवन की कीमत कुछ भी नहीं रही। भाजपा सरकार कब जागेगी? जनता जानना चाहती है कि आखिर कब तक निर्दोषों का खून सड़कों पर बहेगा और सरकार मूकदर्शक बनी रहेगी। अरुण वोरा ने प्रशासन से आग्रह किया कि वह तत्काल कठोर कदम उठाए, कानून-व्यवस्था को सख्त करे, अपराधियों पर शिकंजा कसे, और शहर की शांति व सुरक्षा को पुनः स्थापित करे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…