• November 16, 2025

1.73 करोड़ की राशि से संवरेंगी दुर्ग की सड़कें, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन, 5 वार्डों में बनेंगे सीसी रोड

1.73 करोड़ की राशि से संवरेंगी दुर्ग की सड़कें, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन, 5 वार्डों में बनेंगे सीसी रोड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने नागरिकों की मांग पर सीमेंटीकरण सड़क बनाने शासन से स्वीकृत कार्यों को केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने निगम के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्त्ताओ के साथ भूमिपूजन किये। वृहद स्तर पर भूमिपूजन होने पर दुर्ग की जनता ने मंत्री गजेन्द्र का अभिनन्दन कर विकास कार्य के लिए किये वादा पूरा करने पर आभार जताये। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों की और भी मांग पर मंत्री श्री यादव ने घोषणा भी किये। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र की जनता ने मंत्री गजेन्द्र यादव से संवाद कर शासन की योजनाओ की जानकारी भी लिए।
शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया की आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 51- 52 बोरसी, 53 – 54 पोटिया व 55 पुलगांव में ₹1करोड़ 73 लाख की लागत से 9 स्थानों पर सीसी रोड बनाया जाएगा जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।
मंत्री श्री यादव ने आगे कहा की जनता से किए वादों को पूरा करना ही भाजपा का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग में विकास कार्यों को नई गति मिल रही हैं। 100 से अधिक स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क, 1000 हजार अधिक नये बिजली पोल का विस्तार, स्कूलों का संधारण सहित दुर्ग का सर्वांगीण विकास करने निरंतर विकास कार्यों की नींव रखी जा रही है। आप सभी के सहयोग से दुर्ग को और बेहतर बनाने कार्यरत है।
दुर्ग की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास से ही डबल इंजन की सरकार में दुर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, गुलशन साहू, साजन जोसफ, श्रीमति हीरोँदी चंदानिया, श्रीमति सविता साहू, पार्षद अश्वनी निषाद, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, श्रीमति लोकेश्वरी ठाकुर, विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, लक्ष्मीकांत दुबे, पोषण साहू एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…