• November 17, 2025

बेमेतरा पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

बेमेतरा पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में पुरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर गांव” एवं “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।

*इसी क्रम में आज 15 नवम्बर 2025 को* आरक्षक भुपेन्द्र राजपूत एवं अन्य स्टाफ के द्वारा ग्राम गांगपुर और बहु नवागांव में ग्रामवासियों को साइबर जन जागरूकता का आयोजन कर साइबर जन जागरूकता रथ के बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट के माध्यम से साइबर फ्राड से बचने के लिए किया गया जागरूक।

*जागरूकता अभियान में* ग्रामवासियों को साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।

*तथा बाहरी लोगों की आवाजाही,* असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो एवं सोना – चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वालो पर कड़ी नजर रखने और पीकप, मालवाहन में सवारी नहीं बैठाने, यातायात के नियमों का हमेशा पालन किए जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*बेमेतरा पुलिस के द्वारा* सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव – गांव, स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय में खाद्य, कृषि विभाग एवं सहकारी…
खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित, कालाबाजारी पर सख्ती, उर्वरको की कालाबाज़ारी रोकने जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित, कालाबाजारी पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा 25 मार्च 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन…
आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा, जागरूकता व सतर्कता से हम सभी साइबर अपराधियों के मंसूबो को दे सकते हैं मात : रामकृष्ण साहू

आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा, जागरूकता व…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में…