• November 18, 2025

150 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

150 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग द्वारा 8वा जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 16 नवंबर, रविवार को गोडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित किया गया , जिसमें जिला के 150 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री मोहन पुरी गोस्वामी,समाज सेवी रहे।जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी श्री राकेश पुरी गोस्वामी के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, विशेष अतिथि श्री श्याम शर्मा सभापति नगर निगम दुर्ग , पार्षदगण श्री गुलशन वर्मा एवं श्री मनीष कोठारी, भाजपा के श्री विनोद चंद्राकर,गोंडवाना भवन के सचिव श्री सीताराम ठाकुर, श्री दिलीप ठाकुर सदस्य जीवन दीप समिति, श्री अविनाश प्रताप सिंह रहे। ललित चंद्राकर के द्वारा बच्चों के साहसिक प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विजयी खिलाड़ियों को बधाई और पराजित खिलाड़ियों को पुनः परिश्रम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक और समाजसेवी श्री मोहन पुरी गोस्वामी जी ने बच्चों को सफलता के लिए अनुशासित दिनचर्या और सही खानपान की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ ही भाग लेने वाले सभी बच्चों ,उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं जिला ताईक्वांडो संघ,दुर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया गया। सभी बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंडियन ताइक्वांडो क्लब, चरोदा भिलाई प्रथम, एक्टिव ताइक्वांडो क्लब पद्मनाभपुर दुर्ग द्वितीय और दुर्ग ताइक्वांडो क्लब तीसरा स्थान पर रहे। मुख्य रूप से निर्णायक में जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी श्री राकेश पुरी गोस्वामी, उत्तम कुमार बौद्ध,अनिल कुमार देवगन,भुनेश्वरी ठाकुर, ज्योति वर्मा, डोमिनिक पियर्स, मृत्युंजय प्रधान रहे। मुख्यरूप से कोच चंद्रकुमार साहू, ईशु यादव, सागर बंजारे रहे। सभी बच्चों को राजेश कुमार वर्मा, धनसिंह चंद्राकर, विजय गोयल ने बधाई दिया।

 


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…