• November 20, 2025

दुर्ग कांग्रेस में हुआ SIR का विशेष प्रशिक्षण, विनोद वर्मा ने प्रशिक्षित किया; वोरा सहित अनेक कांग्रेसजन रहे उपस्थित

दुर्ग कांग्रेस में हुआ SIR का विशेष प्रशिक्षण, विनोद वर्मा ने प्रशिक्षित किया; वोरा सहित अनेक कांग्रेसजन रहे उपस्थित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग:
राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आ रही जमीनी चुनौतियों को देखते हुए, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे राज्य में सुदृढ़ SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि प्रत्येक विधानसभा में इस प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक तथा अधिकतम जनभागीदारी आधारित बनाया जा सके।इसी क्रम में आज
राजीव भवन, दुर्ग में 19 नवंबर को दोपहर 3 बजे,विनोद वर्मा, जो हाल ही में दिल्ली में आयोजित मास्टर ट्रेनिंग से लौटे हैं,ने दुर्ग शहर विधानसभा के BLA-02 को लगातार दो घंटे का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया।बैठक में SIR प्रक्रिया के तकनीकी बिंदुओं, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस प्रशिक्षण में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

– BLA-02 यह सुनिश्चित करें कि सभी BLO घर-घर पहुँचें और दुर्ग का कोई भी मतदाता SIR प्रक्रिया से वंचित न रहे।
– BLO द्वारा भरे जा रहे फॉर्मों की संपूर्ण निगरानी BLA-02 करें—फॉर्म सही भरे जा रहे हैं या नहीं, फोटो व दस्तावेज पूरे हैं या नहीं, तथा BLO नागरिकों को सही सूचना दे रहे हैं या नहीं।
– प्रत्येक BLO यह ध्यान रखे कि फॉर्म बिना त्रुटि, निर्धारित प्रारूप में और पूर्ण जानकारी के साथ भरा जाए।
– टीमवर्क और अधिकतम सतर्कता ही SIR प्रक्रिया को सफल बना सकती है

*बैठक में मौजूद पदाधिकारी*

बैठक में BLA के साथ-साथ मुख्य रूप से अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, ब्लॉक अध्यक्षगण, राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कौशल किशोर सिंह, तथा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के पदाधिकारी शामिल रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…