• November 20, 2025

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पहुँचे पीड़ित परिवारों के बीच, प्रसव के दौरान मौत की घटना पर जताये संवेदना

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पहुँचे पीड़ित परिवारों के बीच, प्रसव के दौरान मौत की घटना पर जताये संवेदना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। विगत दिनों जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान हुई महिलाओ की हुई दुर्भाग्यजनक मौत के परिजनों से केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किये।
शिक्षा ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया की दुर्ग निगम क्षेत्र के शिवपारा निवासी श्रीमती किरण यादव एवं बजरंग नगर निवासी श्रीमति पूजा यादव के विगत दिनों हुए दुर्भाग्यपूर्ण निधन की घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है। यह घटना न केवल दो परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज को भी गहरी पीड़ा पहुंचाने वाली है।
आज दोनों शोकाकुल परिवारों के निज निवास पहुँचकर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान किया। इस दुःख की घड़ी में उनकी भावनाओं को समझते हुए, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवारजनों को हर संभव सहयोग और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। प्रशासनिक स्तर पर भी इस पूरी घटना की गंभीरता से जांच हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।


Related News

परपोड़ा में ऊदबिलाव, ग्रामीणों में दहशत, अब तक रेस्क्यू नहीं

परपोड़ा में ऊदबिलाव, ग्रामीणों में दहशत, अब तक रेस्क्यू नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जंगली जानवर ऊदबिलाव या की कबरबिज्जू चाहे जो भी हो खतरा तो है। ग्राम…
जनजातीय उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन : जुएल ओराम ने NSTFDC को बताया परिवर्तनकारी संस्था

जनजातीय उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन : जुएल ओराम ने NSTFDC को बताया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने देशभर में अनुसूचित…
देवरबीजा सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण: प्रभारी सचिव शहला निगार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरबीजा सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण: प्रभारी सचिव शहला निगार ने व्यवस्थाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। जिले की प्रभारी सचिव शहला निगार आज देवरबीजा सेवा सहकारी समिति…