- November 24, 2025
मतदाता पुनरीक्षण कार्य SIR भाजपा पार्षद दल की समीक्षा बैठक संपन्न कोई पात्र नागरिक ना छूटे इसका लगातार हमें निगरानी करनी है – सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
मतदाता पुनरीक्षण कार्य SIR का कार्य लगातार नगर निगम क्षेत्र में चल रहा है और चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर दुर्ग नगर निगम भाजपा पार्षद दल की समीक्षा बैठक का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में दुर्ग नगर निगम महापौर अल्का बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू ,विनोद अरोरा ,BLO 1 दुर्ग शहर शिवेंद्र परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे |
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि लगातार आप सभी के परस्पर सहयोग से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है लेकिन कुछ क्षेत्र पर यह कार्य धीमी गति से चल रहा है कुछ तकनीकी त्रुटि हम सभी को देखने मिल रही है या तो फिर कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी जो उसे समय के मतदाता थे उनका ट्रांसफर हो गया या किसी अन्यत्र स्थान पर वह बस चुके हैं ऐसे विशेष विषयों पर ध्यान देते हुए और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हमें लगातार निगरानी करनी है हमें यहां भी ध्यान देना होगा कि शत प्रतिशत यह कार्य संपन्न हो सके हमें इसका चिंतन करना ही होगा संगठन के सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की भी सहभागिता इसमें सुनिश्चित करनी होगी |
दुर्ग शहर महापौर अलका बाघमार इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि लगातार आप सभी सक्रिय रूप से अपने-अपने वार्ड में मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग कर रहे हैं और आप सभी इसकी गतिविधियों में तीव्रता लाए और शत प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हो इसका हमें चिंतन करना होगा किसी भी प्रकार की सहयोग BLO एवं BLO 2 लगता होगा हमें करना है निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि पूर्व इस कार्य को हमें संपादित करना होगा |
दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं BLO 1 दुर्ग शहर शिवेंद्र परिहार इस अवसर पर कहा कि लगातार इस विषय पर हमारी बैठकें हो रही हैं और सारी आप सभी के संज्ञान में है फिर भी कार्य में तीव्रता हमें लानी है जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने उन बुथो पर समीक्षा की जहां पर जहां कार्य धीमी गति से चल रहा है |
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया आभार महामंत्री विनोद अरोरा ने किया
आयोजित बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू कमलेश फेकर मनमोहन शर्मा एमआईसी मेंबर देवनारायण चंद्राकर लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारका साहू नीलेश अग्रवाल सरिता चंद्राकर हिरौंदी चंदनिया सुरुचि उमरे सावित्री दमाहे अरुण सिंह उमेश गिरी गोस्वामी युवराज कुंजाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




