• November 24, 2025

संदीप बघेल को डीएसपी बनने पर गांव के लोगों ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

संदीप बघेल को डीएसपी बनने पर गांव के लोगों ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा का गौरव , ग्राम केशडबरी के संदीप बघेल को डीएसपी बनने पर इन्हें गांव के लोगों ने दी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां , सीजीपीएससी को इन्होंने थर्ड अटेम्प्ट में क्रैक किया, गांव वालों और उनके परिवार में काफी उत्साह का माहौल है, संदीप बघेल से ली गई जानकारी जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक शाला कि डाबरी में हुई और नवी से 12वीं तक हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरवीजा में पढ़ाई की उनका रुझान बचपन से ही पढ़ाई की तरफ था, उन्होंने बताया कि उन्होंने बिलासपुर टुटेजा ट्यूटोरियल से सुनील टुटेजा और देवांगन सर के मार्गदर्शन में सीजीपीएससी को क्लियर किया, उनकी बैच में 500 बच्चों में से चार से पांच बच्चों ने यह एक्जाम पास किया, उन्होंने कहा कि अभी जो बच्चे तैयारी में लगे हैं वह हार ना मानकर कर्म में विश्वास रखकर अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखें सफलता जरूर मिलेगी, इनके पिता कुमार बघेल ने बताया कि उनका पूरा परिवार बेटे की उपलब्धि से बहुत खुश है उन्होंने बतलाया कि वे अपने बेटे की पढ़ाई के लिए मजदूरी करके पढ़ाई को आगे जारी रखा हैं, समय-समय पर उन्होंने उधार भी लिया है, और उन्हें अपने बेटे पर पूरा विश्वास था कि एक न एक दिन वह उनका नाम रोशन जरुर करेगा, संदीप बघेल ने अपने माता-पिता को अपनी सफलता का श्रेय दिया है, साथ ही उन्होंने अपने शिक्षक हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल देवरवीजा और क्लास टीचर को भी अपनी पढ़ाई के लिए याद किया, अर्चना साव क्लास टीचर और गंगबोईर सर का उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…