• November 26, 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर दीपक बैज का निरीक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर दीपक बैज का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का बेमेतरा जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया गया दीपक बैज का बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेरा का में आगमन हुआ जहां उन्होंने बी एल ओ से बूथ में हुए एस आई आर की जानकारी ली साथ ही साथ कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बी एल ए से भी बूथ में हो रहे एस आई आर से संबंधित पूछताछ की जिसमें उन्हें जानकारी दी गई की बूथ क्रमांक 3 और 4 में 60% और 55% का का कार्य किया गया है साथ ही इस बात की भी प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत प्राप्त हुई की बूथ में बीएलओ द्वारा एक ही गणना पत्रक मतदाता को दिया जा रहा है जबकि निर्वाचन आयोग दो प्रति में गणना पत्र उपलब्ध कराए जाने की बात कर रहा है इसके संबंध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने निर्वाचन आयोग से बात करने की बात कही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम में चल रहे धान खरीदी केंद्र के बारे में भी जानकारी ली ग्रामीण जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से बढे हुए बिजली बिल तथा धान विक्रय को लेकर अपनी समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हील हवाला कर रही है प्रदेश सरकार की मनसा नहीं दिखती कि वह धान खरीदी करना चाहती है प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से भाजपा सरकार में चरमराई हुई है भाजपा सरकार प्रदेश के किसानों गरीबों को लूटने का काम कर रही है अभी जिस तरीके से प्रदेश में शराब दुकान बढ़ाई गई है धान खरीदी को लेकर नए-नए रोडे अटकने का काम भाजपा शासन द्वारा किया जा रहा है इससे साफ जाहिर है कि इनकी मनसा धान खरीदी की नहीं है इस दौरान बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी साथ रहे जहां उन्होंने किसानों से प्रदेश अध्यक्ष को मिलाया और उनकी समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया इस अवसर पर श्रीमती ममता चंद्राकर जी पूर्व विधायक पंडरिया श्री सुरेंद्र तिवारी रवि परगनिहा ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री मिथलेश वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विजय बघेल जी अयोध्या चंद्राकर हरि साहू जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड़ जिला पंचायत सदस्य सुमित सिंह ठाकुर निलेश ठाकुर नितेश वैष्णव मोहित राम वर्मा बहल वर्मा ऋषि वर्मा मनोज शर्मा अतुल साहू श्रीमती योगिता साहू भारत भूषण साहू राशबिहारी कुर्रे श्रीमती रीता पांडे देवेंद्र साहू अरमान साहू राजू साहू पार्षद अजय राज सेन विक्की मिश्रा शिव वर्मा जनपद सदस्य प्रज्वल वर्मा आसिफ खान सिद्दीक खान राजकुमार बंजारे बहल वर्मा जावेद खान संजय वर्मा प्रकाश साहू घनश्याम देवांगन अनिल दुबे उत्पल गायकवाड एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमालता पद्माकर द्वारा आज जिले के…
अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त

अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा…
नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप…