• November 26, 2025

बेमेतरा जिले में निवासरत CGPSC 2024 परीक्षा में चयनित युवाओं को एसएसपी ने दी बधाई

बेमेतरा जिले में निवासरत CGPSC 2024 परीक्षा में चयनित युवाओं को एसएसपी ने दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC 2024 परीक्षा ) द्वारा जारी चयन सूची में बेमेतरा जिले में निवासरत चयनित (सफल) युवाओं ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य भेट मुलाकात की। उन्होने CGPSC 2024 परीक्षा में चयनित (सफल) युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा* छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग परीक्षा में चयनित (सफल) युवाओं श्री संदीप बघेल निवासी ग्राम केशडबरी, चयनित पद उप पुलिस अधीक्षक (DSP) एवं श्री किशोर कुमार जायसवाल निवासी बेमेतरा, चयनित पद — सहायक जेल अधीक्षक सहित बेमेतरा जिले से चयनित सभी युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए चयनित युवाओं से चर्चा कर उन्हें अपने अनुभव साझा किए। उन्होनें कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने बताया कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना है। साथ ही कहा कि पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने तथा अपने उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। इस दौरान प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष कुमार सोनवानी, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि कर्म उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमालता पद्माकर द्वारा आज जिले के…
अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त

अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा…
नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप…