• November 28, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने रिसाली मंडल में SIR को लेकर बैठक ली

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने रिसाली मंडल में SIR को लेकर बैठक ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज रुआबांधा सेक्टर स्थित नारी जागरण केंद्र में भाजपा रिसाली एवं मरोदा–पुरैना मंडल में “SIR विशेष गहन एवं पुनरीक्षण अभियान” की मंडल स्तरीय आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया कि SIR फॉर्म निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा हों, प्रत्येक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो, 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं तथा नवविवाहित बहनों के नाम भी मतदाता सूची में समुचित रूप से जोड़े जाएँ और सभी प्रविष्टियाँ पूर्णतः सही, सटीक एवं त्रुटिरहित रहें। मतदाता सूची के सुव्यवस्थित अद्यतन हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा भी की गई।
सभी बी एल ए ने अपने बूथ, वार्ड में चल रहे एस आई आर की जानकारी दी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने एस आई आर को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और संगठनात्मक चर्चा किया

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी एवं शिवेन्द्र परिहार, राजीव पांडे, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मरोदा–पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनूपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पार्षद धर्मेंद्र भगत, चंद्र प्रकाश निगम, शिला नारखेड़े, सारिका साहू, ईश्वरी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूखमणी साहू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।


Related News

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए…
के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…