- November 29, 2025
एम्स की टीम मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए पहुंची परपोड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
एम्स हॉस्पिटल रायपुर से 10 लोगों की टीम पहुंची भी बेमेतरा के गांव परपोड़ा, कुछ टीम के लोग किशोरा गांव पहुंचे थे, कुछ लोग परपोड़ा पहुंचे, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य का सर्वेक्षण कराया जा रहा है जिसका यह दूसरा चरण है पहले चरण संरक्षण 2016 में हुआ था, दूसरा चरण अभी वर्तमान में चल रहा है यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में चल रहा है जिसमें की छत्तीसगढ़ के 5 जिलों को चुना गया है जिसमें रायपुर, बलौदा बाजार, बेमेतरा, बालोद, कोंडागांव, बेमेतरा के 43 गांव को चिन्हित किया गया है जिसका सर्वेक्षण अभी चल रहा है, ईस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों पर पड़ने वाले मानसिक प्रभावों को लेकर एक सर्वे द्वारा आकलन करना है कि किन कारणों से मानसिक परेशानियों होती है, उनके निदान का उपाय क्या किया जा सकता है, भारत सरकार को इनके द्वारा डेटा एकत्र कर दिया जाएगा, ब्यूरो चीफ बेमेतरा योगेश कुमार तिवारी से अशोक लोध की विशेष बातचीत की। उनके साथ भोज, दिव्यांशी पांडे ,संस्कृति ,और अनिल साहू मौजूद थे।
: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




