• November 29, 2025

जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत होने पर बोली भाजपा, रिकॉर्ड जीडीपी ग्रोथ बताता है कि मोदी मैजिक अभी भी बरकरार है : सुरेंद्र कौशिक

जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत होने पर बोली भाजपा, रिकॉर्ड जीडीपी ग्रोथ बताता है कि मोदी मैजिक अभी भी बरकरार है : सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के लिए यह गौरव करने का विषय है। पूरे विश्व में अस्थिरता के हालात है लम्बे समय से रूस,यूक्रेन युद्ध चल रहा है,पाकिस्तान,अफगानिस्तान के बीच तनाव के साथ नेपाल,बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है,अमेरिका, चीन के बीच भी तनाव बना हुआ है ऐसे नकारात्मक माहौल में भारत ने खुद को बचा रखा है यह केवल मोदी मैजिक से ही संभव है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा हमारे देश में सभी सेक्टर्स में भारी बूम देखने को मिल रहा है। कृषि,मैन्युफैक्चरिंग,कंस्ट्रक्शन, सर्विस सभी सेक्टर्स में भारी ग्रोथ है।देश की आर्थिक रफ्तार तेज होने के साथ साथ यह इस बात का भी प्रमाण है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति अब आर्थिक रूप से भी मजबूत और सशक्त हो रहा है लोगों की क्रय शक्ति बढ़ रही है,लोग पहले से बेहतर जीवन यापन कर रहे है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अमेरिका द्वारा बड़े टैरिफ की घोषणा के बाद विपक्ष हमेशा की तरह देश के लिए नकारात्मक माहौल बनाना शुरू कर दिया था परंतु भारत अब मजबूत नेतृत्व में काम कर रहा है विपक्ष को भी देश विरोधी एजेंडा चलाने से बाज़ आने की जरूरत है। भारत की आर्थिक नीतियां वर्तमान में विश्व के लिए आदर्श है |

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जीडीपी बढ़ाना सब संकट भारत का व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है एक तरफ रिकॉर्ड जीडीपी ग्रोथ तो दूसरी तरफ महंगाई 13 वर्षों में सबसे कम यह किसी चमत्कार से कम नहीं।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच एवं आर्थिक क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सुधारों का परिणाम है। यूपीए और कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से एक पायदान भी आगे नहीं बढ़ पाई थी महगांई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन मोदी सरकार में हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जल्द ही हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। भारत के आर्थिक विकास में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का भी भरपूर योगदान मिल रहा है छत्तीसगढ़ ने भी जीडीपी में अभूतपूर्व योगदान दिया है।


Related News

तरबूज की खेती बनी किसानों की पहली पसंद

तरबूज की खेती बनी किसानों की पहली पसंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज – छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रा दिव्या…
वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रमेश…
नवीन प्राथमिक शाला पंचशील नगर और चंद्रशेखर आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया स्थापना दिवस

नवीन प्राथमिक शाला पंचशील नगर और चंद्रशेखर आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। उसी अवसर पर…