• December 1, 2025

अमन नायक की उपलब्धि पर पाटन गौरवान्वित, जितेन्द्र वर्मा ने कहा- मेहनत और संकल्प की मिसाल

अमन नायक की उपलब्धि पर पाटन गौरवान्वित, जितेन्द्र वर्मा ने कहा-  मेहनत और संकल्प की मिसाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पाटन विधानसभा क्षेत्र के देवादा निवासी युवा अमन नायक जी (पुत्र श्री रूपनारायण ‘रूपू’ जी) को CGPSC में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 35वीं रैंक प्राप्त कर अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद हासिल करने पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी उनके निवास स्थान देवादा पहुंचे और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री जितेन्द्र वर्मा जी ने कहा कि “अमन नायक की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। वे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका यह सफलता-पथ पाटन क्षेत्र की नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा भरता है।”

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर अमन नायक को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रखें और वे अपने क्षेत्र एवं परिवार का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से
खूबचंद वर्मा (आर.आई.), पोषण वर्मा, राजेंद्र वर्मा, केशव बंछोर, खिलेश (वासु) वर्मा, दिलीप वर्मा, मुकेश कुमार, करण वर्मा तथा गांव के अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…