• December 1, 2025

मन की बात का सामूहिक श्रवण कर कार्यकर्तवों का साल श्री फल से सम्मान किया गया

मन की बात का सामूहिक श्रवण कर कार्यकर्तवों का साल श्री फल से सम्मान किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।  पोलसाय पारा लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक संवाद “मन की बात” के 128वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने की।

मन की बात के प्रमुख बिंदुओं पर बोलते हुए सुश्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संवाद जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जनता के छोटे-छोटे प्रयासों को प्रधानमंत्री जी राष्ट्रीय प्रेरणा का स्वरूप देते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव को नई दिशा मिलती है।

इसके पश्चात् सुश्री पांडेय ने चल रहे S.I.R. विषय पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि—
“S.I.R. को लेकर हम सभी को जागरूकता फैलानी होगी और जन–जन तक पहुँचना होगा। वर्तमान परिस्थिति में S.I.R. अत्यंत आवश्यक है और इससे जुड़े दायित्वों को निभाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।”

जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनता से सतत संपर्क बनाए रखने की हिदायत दी।

कार्यक्रम के दौरान लोकगायक श्री कुलेश्वर ताम्रकर, बूथ अध्यक्ष श्री वीरेंद्र ठाकुर, श्री भगवंत ओझा, श्री हरि देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अशोक कंडरा, श्री मदन वधई, तथा वरिष्ठ नागरिक श्री दुर्गेश शर्मा, श्री रोहित तिवारी, श्री रामस्वरूप देवांगन को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री रज़ा खोखर ने किया तथा संयोजन का दायित्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री नितेश साहू ने संभाला।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चौहान, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष श्री कांतिलाल जैन, श्री संतोष सोनी, भाजपा कार्यालय मंत्री श्री आसिफ खान, सह मंत्री राहुल पंडित, मंडल उपाध्यक्ष श्री उमेश गोस्वामी, संदीप जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनमें प्रमुख रूप से—
श्री वीरेंद्र तन्ना, गोपाल खत्री, पीयूष मालवीय, राहुल पाटिल, लवकुश ताम्रकार, तेखन सिन्हा, राजा देवांगन, दिलीप सेन, शैलेश यादव, विकास कपूर, चंद्रभान मघनानी, अजय खत्री, राम रत्नानी, विनय महोबिया,बली यादव, अनूप पाटिल, विक्की सोनी, जय कंदरा, ऋतिक, अनिल वाल्दे, सुधाकर, अमन, राजा, रवि, रिक्की साहू, यश देवांगन, शुभम कोंबे, सूरज, मंगल राजपूत, घनश्याम ताम्रकार, मोहित ताम्रकार, गगन सिंह, मोहित जैन, दीपक साहू, रोशन सिंह, दर्शन किंगरानी, तथा श्रीमती दीपा सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल थे।


Related News

समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में शासकीय कार्यों की गति को तेज करने एवं आमजन को समयबद्ध…
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, जल जीवन मिशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, जल जीवन मिशन कार्यों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा…