• December 2, 2025

78,707.80 टन धान की खरीदी, मंत्री गजेंद्र यादव ने किया बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

78,707.80 टन धान की खरीदी, मंत्री गजेंद्र यादव ने किया बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत सोमवार 01 दिसम्बर को 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में 14879 किसानों से 78,707.80 मे. टन धान खरीदी की गई है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के बिरेझर स्थित उपार्जन केन्द्र पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी में पारदर्शिता लायी गई है। तुंहर टोकन की ऑनलाईन की व्यवस्था से किसानों को लाईन लगाना नहीं पड़ रहा है। राशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। किसानों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल की व्यवस्था, पेयजल एवं विश्राम व्यवस्था, टोकन प्रणाली जैसे सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार किसान अपनी धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे हैं। मंत्री श्री यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानों के हित में और भी बेहतर व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समिति प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…