• December 2, 2025

NSS इकाई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

NSS इकाई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम कोलिहापुरी स्थित शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य चैकअप कराया और बच्चों को भी स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रेरित किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थित सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित कर सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जनसेवा के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि NSS इकाई द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर से न केवल बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के महत्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी। प्रतिवर्ष महाविद्यालय द्वारा अलग-अलग जगहों पर 7 दिवसीय NSS कैंप लगाकर गांव में रचनात्मक कार्य किया जाता है।

विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि सभी अधिकारीगणों और NSS स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा यादव, डॉ. यशेश्वरी ध्रुव, NSS सहायक श्री विमल यादव, डॉ. मानसी गुलाटी, नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह, डॉ. अभिषेक खरे, जीवन दीप समिति के सदस्य सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, वेद नारायण, आर.के. तिवारी, दिनेश खरे तथा दंत चिकित्सक डॉ. अंकिता खरे सहित सभी स्वयंसेवक छात्राएँ उपस्थित रहीं।


Related News

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शीतल टंडन की शिक्षा को मिला संबल, 11वीं में 90% अंक के साथ किया टॉप

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शीतल टंडन की शिक्षा को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं तत्कालीन दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की संवेदनशील…
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल, 100 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित…
जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जामगांव (एम) में *चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज* का *56वाँ वार्षिक अधिवेशन*…