• December 2, 2025

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा का प्रभार अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज को सौंपा गया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा का प्रभार अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज को सौंपा गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा का 25 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक स्वीकृत अवकाश अवधि को बढ़ाए जाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा कार्य की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। अवकाश अवधि में वृद्धि के कारण, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज को उनके पूर्व प्रदत्त दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि पंचायत विभाग से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपादित होते रहें और अधिकारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस आदेश के तहत श्री भारद्वाज अब अवकाश अवधि तक सभी आवश्यक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिला पंचायत की गतिविधियों की निगरानी एवं प्रशासनिक कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…