• December 2, 2025

बोरसी में पांच कुण्डी गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा हुआ संपन्न

बोरसी में पांच कुण्डी गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा हुआ संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज दुर्ग बोरसी में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के समापन दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ गायत्री की पूजा–अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख–समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन और श्रृद्धा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन और श्रृद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने वातावरण को पूर्णतः दिव्य बना दिया।

विधायक ललित चंद्राकर ने गायत्री परिवार के सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि उनके द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…