• December 2, 2025

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश मंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा को राजनांदगांव जिला संगठन प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। विपक्ष के दौर में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष रहते जितेन्द्र वर्मा ने न सिर्फ संगठन को संभाला, बल्कि टूटे मनोबल में नई जान फूंक दी थी। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को जीत दिलाने के लिए शून्य से शुरुआत कर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, अथक संघर्ष किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रहते दुर्ग में उन्होंने गुटबाजी की दीवारें तोड़ीं, हर कार्यकर्ता को बराबरी का सम्मान दिया, जिम्मेदारियां बांटीं और “जीत ही एक मात्र लक्ष्य” का मंत्र दिया। परिणामस्वरूप 4 विधानसभा सीटों में जीत मिली। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के चले सदस्यता अभियान में दुर्ग जिले ने प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य को हासिल किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष रहते पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकुशलता और संघठनात्मक कार्यपद्धति के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह नियुक्ति भाजपा संगठन की मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि श्री वर्मा की नियुक्ति से जिले में भाजपा की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से हर्षित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है।


Related News

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जामगांव (एम) में *चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज* का *56वाँ वार्षिक अधिवेशन*…
अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सुदृढ़ीकरण की बड़ी पहल

अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में…
भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित बनाना और संगठन की नीति रीति से अवगत कराना प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य -जगन्नाथ पाणिग्रही दुर्ग संभाग प्रभारी

भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित बनाना और संगठन की नीति रीति से अवगत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 मंडल स्तरीय…