• December 6, 2025

विश्व मृदा दिवस पर कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व मृदा दिवस पर कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ग्राम मड़ई विकासखंड बेमेतरा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन में मृदा के महत्व पर व्यापक चर्चा एवं जनजागरूकता हेतु प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को पुरे विश्व में विश्व मृदा दिवस के रूप में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस वर्ष स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा की थीम पर विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तोषण कुमार ठाकुर ने बताया कि अंधाधुंध व असंतुलित रसायन युक्त खेती तथा इंडस्ट्रियल वेस्ट, शहरी कचरा, अपशिष्ट पदार्थ, प्लास्टिक के उपयोग एवं खनन कार्य में लगातार वृ‌द्धि होने के कारण कृषि एवं अन्य क्षेत्र के मृदा स्वास्थ्य व उसकी गुणवत्ता में तेजी से गिरावट हुई है। इससे कृषि उत्पाद में हानीकारक रसायन के अवशेष मानक स्तर से और अधिक बढ़ता जा रहा है इसके कारण हमारे आहार में विषाक्तता बढ़ती जा रही है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारक बन रही है। इससे बचने के लिए जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को अपनाना अतिआवश्यक है। इसकी शुरुआत किसानों को अपने घरेलू उपयोग के लिए जैविक फसल उत्पादन के साथ करना चाहिए तभी क्रमबद्ध तरीके से मृदा के स्वास्थ्य में सुधार होगा। तत्पश्चात ही ग्राम व शहरी जीवन के स्वास्थ्य में सुधार संभव होगा।
अनुभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती निलिमा कोरी ने बताया कि जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से जैविक खेती मिशन एवं प्राकृतिक खेती मिशन चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत कृषकों के प्रक्षेत्र में प्रदर्शन कार्यक्रम भी लिया जा रहा है तथा प्राकृतिक खेती में उपयोग किये जाने वाले बायों इंपुट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर बायाँ इंपुट रिसोर्स सेंटर (बी.आर.सी.) के लिए कुछ कृषकों को चयन भी किया गया है। इस अवसर पर बी.आर.सी. के रूप में चयनित कृषक श्री तरुण वर्मा ने उनके द्वारा तैयार की जाने वाली बायो इंपुट के बारे में भी जानकारी दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्रीमती रजनी धर्मेन्द्र अगाशे एवं श्री डोमन सिंह टेकाम ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मिट्टी परीक्षण के महत्व, समन्वित कीट, रोग एवं पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया। श्री देशराज यादव, सहायक संचालक कृषि तथा श्री वी. के. टंडन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती की विधि के बारे में बताते हुए मृदा में लाभदायक सुक्ष्म जीव के लिए जैविक कार्बन के महत्व के बारे में जानकारी दिया। परिचर्चा के दौरान उपस्थित किसानों को रबी दलहनी फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई, साथ ही विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, ग्राम मड़ई के सरपंच के साथ 50 से अधिक कृषकगण उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…