• December 6, 2025

रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर डंडा से मारपीट कर कार को तोडफोड कर नुकसान पहुचाने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर डंडा से मारपीट कर कार को तोडफोड कर नुकसान पहुचाने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रार्थी भंजन घृतलहरे उम्र 42 साल साकिन तिलकापारा नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.11.2025 को करीब 10 बजे रात्रि में शराब भट्ठी को बंद किये उसी समय स्कूटी CG-25 R1653 में तीन व्यक्ति सवार होकर आये और कर्मचारियों से शराब मांगे भट्ठी बंद हो गया है बोलने पर तुम कैसे शराब नहीं दोगे कहकर गाली गलौज करने लगे तब हमारा सुपर वाईजर मना किये तो उसके साथ भी अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये और तुम लोगो को देख लेंगे कहकर आगे चले गये उसके बाद में यह अपने स्वयं के इंडिको कार कं. CG-04 HY-6490 को चलाते हुये जाकर मेरी बुआ घर से खाना लेकर कार को चलाते हुये अपने घर जा रहा था कि करीब रात्रि 10:30 बजे वही स्कूटी CG-25 R1653 के चालक व उनके अन्य साथियों के साथ एक राय होकर मेरा रास्ता रोककर मेरे कार को डंडा से मारकर तोड़-फोड कर क्षतिग्रस्त किये एवं मुझे अश्लील गाली देते हुए तु शराब नहीं दिये कहकर मुझे कार से खीचकर डंडा से मारपीट कर पहुंचाये है कार को तोड़-फोड कर करीब 40,000/- रुपये का नुकसान हुआ है। कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में धारा 190,191(2),324(6),296,351(3),115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई,* जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी एसडीओपी बेरला श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव के साथ थाना स्टाफ द्वारा विवेचना कार्य प्रारंभ की गई।

आरोपी अनावेदक शशांक चौहान पिता स्व. लल्लू सिंह चौहान उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर 05 बाउवापारा 02. गौतम डागोर पिता रणवीर डागोर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नम्बर 05 बाउवापारा नवागढ़, 03. अर्जुन निषाद पिता दिलहरण निषाद उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 05 बाउवापारा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135 (3) BNSS के तहत प्रतिबंधत्मक कार्यवाही कर दिनांक 02.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*इस संपूर्ण कार्यवाही में* थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अशोक तिर्की, अजय बंजारे, आरक्षक राहुल दुबे, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, रविकांत चंद्रवंशी सहित थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और…
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे नए कक्ष

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों के उन्नयन और संधारण के लिए…