• December 10, 2025

सोनिया गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस द्वारा मातृशक्ति सेवा कार्य सम्पन्न

सोनिया गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस द्वारा मातृशक्ति सेवा कार्य सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आदरणीय सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज जिला युवा कांग्रेस द्वारा मातृशक्ति सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्ध आश्रम पहुँचकर वहाँ रहने वाले सभी बुजुर्गों को शॉल एवं फल वितरण किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के साथ साथी अजयराज सेन ,राजू साहू , मनीष सिन्हा ,अतुल साहू ,आशीष तिवारी , वतन मिश्रा ,राधे दुबे ,यासिफ खान, राहुल जोशी ,जयप्रकाश ,भीखम साहू ,कौनैन अली ,कबीर वर्मा , शुभम राजपूत , राघवेंद्र मनु , शुभ और युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे ।

जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी जी का जीवन सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल है। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व से कांग्रेस कार्यकर्ता समाजसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। युवा कांग्रेस ने आगे भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…