• December 11, 2025

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत गंजपारा सदर मंडल में निकाली पदयात्रा आम जनमानस से कहा स्वदेशी अपनाएं

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत गंजपारा सदर मंडल में निकाली पदयात्रा आम जनमानस से कहा स्वदेशी अपनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हो चुका है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है कार्यक्रमों की कड़ी में मंडल स्तर पर पदयात्रा कई कार्यक्रम आयोजित किया जाना था इसी कड़ी में सदर गौरव पथ मंडल के द्वारा पदयात्रा का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा की नेतृत्व में आयोजित की गई आयोजित पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा उपस्थित रहे आयोजित पदयात्रा जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर जवाहर चौक, गांधी चौक, शनिचरी बाजार में भ्रमण कर समाप्त हुई इस दौरान आम जनमानस और दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं अपनाने और विक्रय करने का आह्वान किया गया |
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि किसी भी देश की आत्मनिर्भरता और विकास देश के आम जनमानस मानस की सहभागिता से सुनिश्चित होता है आम जनमानस के द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर वोकल फार लोकल का इस्तेमाल कर देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि हम सभी ने देखा है कि
मोदीजी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के पश्चात देश में संपन्न हुए त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल अन्य सालों की अपेक्षा इस बार अधिक किया गया जिससे आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना को साकार होता हुआ देख रहे हैं और यह अभियान हम सभी को मिलकर सफल बनाना है |
आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी चौहान, राम अग्रवाल, पार्षद शिव नायक, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, रामचंद्र सेन, सरिता चंद्राकर,राकेश दुग्गड, विक्रम ठाकुर, आशीष निमजे, गणेश निर्मलकर, कमल तिवारी, राधेश्याम कोसरे, आशुतोष यादव,विनोद चंद्राकर, जमील खान, पूनम यादव, अनूप सोनी बाबा ब्रह्म भट्ट ताम्रध्वज साहू प्रेम जैन द्वारका साहू संभव जैन,मोहन बागुल,आसपुरंन चौधरी, बबलू उपाध्याय, रानी उपाध्याय उपस्थित रहे |


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…