• December 11, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी के शिवमहापुराण कथा के सम्बंध में आयोजित बैठक में शामिल हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी के शिवमहापुराण कथा के सम्बंध में आयोजित बैठक में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा रेस्ट हाउस में आयोजन समिति द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा जी के शिवमहापुराण कथा के सम्बंध में आयोजित आवश्यक कार्यकारणी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल में होने वाले विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कथा स्थल को व्यवस्थित करने, बिजली, जल, स्वास्थ्य व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता कहीं कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक गांव से बने वालिंटियर को अलग अलग जिम्मेदारी दी जाए, जिससे अच्छे से जिम्मेदारी पूरा कर सके। कथा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिवमहापुराण के सम्बन्ध में अधिकारी कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ साथ साफसफाई, लाइटिंग, पार्किंग, एम्बुलेंस, डॉक्टरी सुविधा उपलब्ध रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए रात में रुके श्रद्धालुओं के पास प्रयाप्त गर्म कपड़ा की व्यवस्था हो और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कथा स्थल पर आग का प्रयोग ना करे क्योंकि आग से पंडाल में आग लगने का डर रहता है ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ा का ही उपयोग करे ।

इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू जी, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, जिला मंत्री गिरेश साहू, sdm हरवंश मिरी, csp विंध्यराज, पुलगांव प्रभारी si अमित अदानी, asi राजकुमार देशमुख, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू (ओमेस्वर) यादव, मंडल अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण क्षेत्र के सभी ग्रामो के सरपंच एवं समिति के पदाधिकारि उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…