• December 11, 2025

करेसरा के किसान भगवानी राम – पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था ने बढ़ाया भरोसा, मजबूत हुई आर्थिक स्थिति

करेसरा के किसान भगवानी राम – पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था ने बढ़ाया भरोसा, मजबूत हुई आर्थिक स्थिति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में संचालित पारदर्शी तथा तकनीक-आधारित धान खरीदी व्यवस्था का लाभ अब गांव–गांव के किसानों तक पहुँच रहा है। ग्राम करेसरा के किसान भगवानी राम भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने इस सीजन में समर्थन मूल्य पर 80 क्विंटल धान बेचकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि खरीदी व्यवस्था के प्रति अपना विश्वास भी और मजबूत किया है। इस वर्ष खरीदी केंद्रों में डिजिटल टोकन प्रणाली, पारदर्शी तुलाई, गुणवत्ता परीक्षण तथा समयबद्ध भुगतान जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों की परेशानी को काफी कम किया है। भगवानी राम बताते हैं कि “इस बार खरीदी केंद्र में भीड़ नहीं लगी, टोकन समय पर मिला, तुलाई बिल्कुल सही हुई और भुगतान की प्रक्रिया भी तेज रही। इससे किसान बिना तनाव के अपना धान बेच पा रहे हैं।”खरीदी केंद्रों में उपलब्ध शेड, पीने का पानी, बैठने की व्यस्था और सुचारू लाइन सिस्टम ने किसानों को राहत दी है। इन बदलावों ने प्रशासन की किसान हितैषी कार्यशैली को और मजबूत किया है।

80 क्विंटल धान से प्राप्त होने वाली राशि को किसान भगवानी राम अपने खेतों को और सशक्त बनाने में खर्च करने की तैयारी में हैं। वे आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने, सिंचाई सुविधाओं के सुधार, उच्च गुणवत्ता वाले बीज व उर्वरक लेने तथा बच्चों की शिक्षा पर निवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।भगवानी राम कहते हैं कि खरीदी से मिली आय ने उनके भविष्य की खेती को लेकर भरोसा बढ़ाया है। शासन की किसान–केंद्रित योजनाएँ, सुगम प्रक्रियाएँ और जिला प्रशासन की सक्रियता ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

करेसरा के किसान भगवानी राम की यह उपलब्धि बताती है कि जब व्यवस्था पारदर्शी हो और किसान को उसका मूल्य समय पर मिले, तो कृषि क्षेत्र में उन्नति और समृद्धि के नए अवसर अपने आप खुल जाते हैं। उनकी यह कहानी जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…