- December 12, 2025
कांग्रेस भवन की रौनक बढ़ी,कार्यकर्ता उत्साहित, पार्टी को मजबूत बनाने अध्यक्ष बाकलीवाल हुए सक्रिय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । लंबे समय से मृतप्राय हो चुुके शहर कांग्रेस के संगठन में अब एक नई ऊर्जा का संचार दिखाई देने लगा है। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। वही महीने में दो चार बार ही खुलने वाला राजीव भवन (कांग्रेस भवन) अब रोज नियमित रूप से खुलने लगा है।
यहां गौरतलब है कि पिछले तीन दशक से अधिक समय से शहर कांग्रेस संगठन बेसहाय और लाचार रहा है। कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी को कभी भी काम करने का अवसर नही मिला है। संगठन की पूरी कमान एक बड़े कांग्रेस नेता के हाथ में रही है। इन्हीं नेता के इशारे पर ही महीने में कभी कभार कांग्रेस भवन को खोला जाता रहा है। कांग्रेस भवन के राजीव भवन के रू प मेें आने के बाद साफ सफाई तक नही की जाती रही है। धूल धक्कड़ के बीच कार्यकर्ताओं को बैठना पड़ा है। लेकिन नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्ष बनने के बाद स्थिति में बदलाव का असर दिखाई देने लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद को महत्व दिए जाने से ही धीरज बाकलीवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। श्री बाकलीवाल सहज सरल और विनम्र होने के साथ बेहद व्यवहारिक है वे वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान देते है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सानिध्य में रहकर श्री बाकलीवाल ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के सारे तौर तरीको को गहराई से सीखा है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री बाकलीवाल सक्रिय हो गए है। पदभार संभालने के बाद उन्होने नियमित रूप से कांग्रेस भवन में बैठना भी शुरू कर दिया है। इसके साथ साथ कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ताओं के घरों मे जाकर उनसे मुलाकात करके सक्रिय होने का अनुरोध भी कर रहे है। कांग्रेस मे इससे पहले भी अध्यक्ष नेताओ व कार्यकर्ताओं से मिलने उनके निवास पर नही गया है। श्री बाकलीवाल की इस पहल से कांग्रेसजनो से भारी उत्साह है।
अध्यक्ष श्री बाकलीवाल दुर्ग शहर कांग्रेस की पृष्ठ भूमि से भली भांति वाकिफ है। उन्हें उपेक्षित कार्यकर्ताओं की भी पूरी जानकारी है। कांग्रेस को दुर्ग शहर में मजबूत बनाने के लिए उन्होने प्रयास शुरू कर दिया है।
सूत्रो के अनुसार श्री बाकलीवाल कांग्रेस को मजबूत बनाने की शुरूआत बूथ स्तर से करेंगे। श्री बाकलीवाल को वरिष्ठ नेताओ के आशीर्वाद के साथ कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। दुर्ग जिले में दुर्ग ग्रामीण दुर्ग शहर व भिलाई के अध्यक्षो के पदभार संभालने के दौरान उमड़ा विशाल जनसमूह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस की गाड़ी अब पुरानी पटरी पर आने वाली है।




