- December 15, 2025
आत्मनिर्भर भारत पद यात्रा एवं घर- घर सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत समूचे भारतवर्ष में चल रहे घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी निकुम मंडल स्तरीय पदयात्रा एवं घर घर संपर्क अभियान अंडा में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर ग्राम भ्रमण कर दुकानदारों स्वदेशी निर्मित वस्तु बेचने स्वयं उपयोग करने व आम जानो से स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के उपयोग हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी,जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज सोनी जी, आत्मनिर्भर भारत के प्रभारी श्री गिरेश साहू जी एवं श्रीमती गायत्री वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव जी, अंडा निकुम मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख जी, महामंत्री पुराण देशमुख एवं डिलेश गब्बर साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज गोलू चंद्राकर, जनपद सदस्य एवं मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बेला यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती नूतन निर्मलकर एवं अजय चौहान, घनश्याम दिल्लीवार जी, अंडा निकुम मंडल मन की बात प्रभारी श्री सुरेश साहू जी, विनायकपुर सरपंच श्री योगेंद्र दिल्लीवार, पूर्व जनपद सदस्य एवं पुर्व सरपंच चंदखुरी श्रीमती हेमलता देशमुख, मीडिया प्रभारी श्री लुकेश देवांगन, कार्यालय मंत्री मुकेश चंद्राकर, निकुम सोसायटी अध्यक्ष श्री भैया लाल साहू, आलबरस सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,पूर्व जनपद सदस्य भूपेंद्र बेलचंदन, जगन्नाथ देवांगन, पूर्व सरपंच अंडा राकेश चंद्राकर, धर्मपाल पिपरिया , अशोक हरमुख एवं अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तागन उपस्थित रहे
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि 90 दिनों के इस अभियान के दौरान, भाजपा और उसके कार्यकर्ता देश भर के लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करने और उन्हें खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं आज उतई नगर पंचायत में घर घर सम्पर्क कर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया ।




