• December 17, 2025

स्वदेशी संकल्प यात्रा का 20 दिसम्बर को दुर्ग में होगा समापन, कैट महिला पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल होने महापौर को दिया न्यौता

स्वदेशी संकल्प यात्रा का 20 दिसम्बर को दुर्ग में होगा समापन, कैट महिला पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल होने महापौर को दिया न्यौता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी स्वदेशी संकल्प यात्रा का 20 दिसम्बर को दुर्ग में भव्य समापन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के शामिल होने की संभावना है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर जोरदार तैयारियां जारी है। इसे लेकर कैट की दुर्ग जिला महिला अध्यक्ष सुश्री पायल जैन और उपाध्यक्ष नीति बल्लेवार ने बुधवार को महापौर अलका बाघमार से मुलाकात कर उन्हें स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान कैट पदाधिकारियों ने स्वदेशी संकल्प यात्रा के उद्देश्यों और रुपरेखा से भी महापौर को अवगत कराया। महापौर ने स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने की अपनी सहमति दी है। स्वदेशी संकल्प यात्रा के तैयारी को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कैट दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने बताया कि कैट द्वारा नागपुर से प्रारंभ की गई स्वदेशी संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जो देशभर में लगभग 25 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर भारत बनाओ के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस देशव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत 15 नवम्बर को नागपुर से की गई है, जिसमें कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच सहित विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों की सक्रिय सहभागिता है। श्री सांखला ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प यात्रा देश के सभी राज्यों से होकर गुजरेगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को देश के कोने-कोने के बाजारों तक पहुँचाया जाएगा तथा व्यापारियों और उपभोक्ताओं को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में कैट अध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रकाश गोलछा, यात्रा संयोजक संजय चौबे, सह-संयोजक मोहन बागले, कैट युवा अध्यक्ष रवि केवलतानी, चेयरमैन पवन बड़जात्या, मोहम्मद अली हिरानी, कैट महिला अध्यक्ष सुश्री पायल जैन, दर्शनलाल ठाकवानी, आशीष खंडेलवाल, गीतेश साव, पोषण साहू के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…