- December 18, 2025
परपोड़ा में भागवत कथा, 24 दिसंबर को होगा समापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
स्वर्गीय अंजोरी राम साहू पत्नी स्वर्गीय गीता बाई साहू की स्मृति में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 15 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक ग्राम परपोड़ा, जिला बेमेतरा आयोजित किया गया है जिसके आचार्य कथा वाचक व्यास ,पंडित मनोज पांडे सिरसा खुर्द जेवरा से कथा अमृत का गांव वालों को पावन प्रसंग का लाभ प्राप्त होगा, आज चौथे दिन की कथा में प्रहलाद चरित्र,श्री कृष्ण चरित्र का मनोहारी वर्णन सुनाया गया, इस आयोजन में कथा वाचक के साथ गांव के पुरोहित राजकुमार जोशी, पंडित वासुदेव शर्मा, और कीर्तन करने वाले सहयोगी के साथ साहू परिवार के शरद खेमिन साहू, कुमारी वर्षा, कामदेव हेमिन साहू , सावन जानकी, नितेश मोहनी, दीपा बाई साहू, नारायण चित्ररेखा साहू, दिलेश्वर दुर्गेश्वरी साहू ,जीत साहू के साथ समस्त गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में कथा अमृत श्रावणरस का आनंद लिया। परायण कर्ता वासुदेव शर्मा, प्रांजल त्रिपाठी, संगीत में डाकेश्वर वैष्णव तबला में मोहन चौहान बैंजो में दीनबंधु चौहान ने अपना सहयोग किया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




