• December 18, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व ने अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व ने अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग रेलवे स्टेशन से “श्री रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत अयोध्या धाम हेतु विशेष श्रद्धालु ट्रेन को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया हुआ। यह क्षण केवल एक यात्रा का शुभारंभ नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था, श्रद्धा और श्रीराम नाम से जुड़ी भावनाओं का जीवंत प्रतीक रहा।

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए श्रद्धालुओं के उत्साह, भक्ति और अनुशासन ने इस पावन यात्रा को और अधिक दिव्य एवं स्मरणीय बना दिया। यह योजना श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। अयोध्या धाम की यह यात्रा जनमानस में अध्यात्म, संस्कार और राष्ट्रभावना का संचार कर रही है।

कार्यक्रम में दुर्ग जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे, सभापति गोकुल वर्मा, महामंत्री चंदु देवांगन, प्रवीण यदु, ममता चंद्राकर, संस्कृति शर्मा, पार्षद सविता धवज, श्री हरीश नायक, पार्षद विक्की चंद्राकर, अजीत चंद्राकर, पिंटू चोपड़ा सहित समाज कल्याण विभाग एवं रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Related News

नहीं रहीं दुर्ग की कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख, अंत्येष्टि में शामिल हुए बघेल-वोरा

नहीं रहीं दुर्ग की कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख, अंत्येष्टि में शामिल हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पना देशमुख के आकस्मिक निधन…
राहुल गांधी के जनसमर्थन से घबराई मोदी सरकार, दिल्ली की महारैली ने दिखाया देश का मिज़ाज : अरुण वोरा

राहुल गांधी के जनसमर्थन से घबराई मोदी सरकार, दिल्ली की महारैली ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ – देश…
इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – मंत्री गजेन्द्र यादव

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी दिवाली…