- December 18, 2025
विपक्ष को कुचलने के लिए भाजपा और मोदी कर रहे ईडी सीबीआई और सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग : भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ईडी को फटकार के बाद दुर्ग में जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, जिला कांग्रेस दुर्ग शहर, जिला कांग्रेस भिलाई शहर के संयुक्त रूप से बीजेपी कार्यालय घेराव की घोषणा की थी जिस पर आजपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विपक्ष के खिलाफ षड्यंत्र कर विपक्षी दलों के नेताओं को फसाने और झूठे आरोप पर परेशान करने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय घेराव के लिए दोपहर 1:00 बजे राजीव भवन से निकले भाजपा कार्यालय का घेराव करने की और आगे बढ़े लेकिन प्रशासन व पुलिस ने कांग्रेस के घेराव की घोषणा के चलते उनको रोकने सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात था, और कांग्रेसियों को रोकने तीन लेयर की बेरीकेट लगा रखी थी ।
फिर भी कांग्रेसी रैली के रूप में राजीव भवन दुर्ग से भाजपा कार्यालय की ओर भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बड़े और 2 बेरीकेट को तोड़कर लांघकर तीसरे और अंतिम बेरीकेट तक पहुंच गए थे ।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने और कुचलने के लिए ईडी सीबीआई व सभी सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर रही है, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने साबित कर दिया कि मोदी और अमित शाह की भाजपा सरकार विपक्ष और अपने विरोध करने वालों को और उनके मातहत और परिजनों को फर्जी शिकायत। फर्जी मामलों में फंसाकर डराना चाहती है । पिछले 7 वर्षों से भाजपा ने यही किया है , लेकिन उन्हें मालूम है कि कांग्रेस डरने वालों में से नहीं है जो आजादी के पहले अंग्रेजों से नहीं डरे तो आप आजादी के बाद इन वोट चोरों से क्यों डरेंगे । कांग्रेस हमेशा सत्य के साथ रही है इसलिए यह जीत सत्यमेव जयते है हमें देश की न्यायिक प्रणाली पर पूर्ण विश्वास है जैसा आज सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा को आइना दिखाया है आगे जाकर पूरे देश में षड्यंत्रकारी भाजपा को हम कांग्रेसी सड़क पर जाकर बेनकाब करेंगे ।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी को फसाने का कई बार प्रयास देश के गृहमंत्री अमित शाह और मोदी सरकार ने किया है लेकिन कोर्ट के साथ देश की जनता के सामने इस सत्ता की भूखी षड्यंत्रकारी भाजपा सरकार का असली चरित्र उजागर हो गया है ।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि बिना ठोस आधार के चलाई गई यह कार्यवाही दुर्भावना से प्रेरित थी, जिसे अदालत ने सिरे से खारिज कर दिया। संविधान और कानून सत्ता से ऊपर हैं, और सत्य को चाहे जितना परेशान किया जाए, अंततः वही विजयी होता है।
दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर देश की जनता को भी पता चल गया कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिस तरह विपक्ष के नेताओं और उनके परिजनों पर फर्जी मुकदमे फर्जी अपराध दर्ज कर प्रताड़ित कर रही लेकिन आज न्यायालय ने साबित कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं ।
जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड वाला मामला हो वोट चोरी वाला मामला हो विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला हो भाजपा सरकार का चाल चरित्र चेहरा जनता ने समझ लिया है आने वाले चुनाव में कांग्रेसी नहीं देश की जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी और भाजपा के इस कुत्सित प्रयास को हम देश की जनता तक ले जाएंगे और बताएंगे ।
भाजपा कार्यालय का घेराव करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर , दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रतिमा चंद्राकर , आर एन वर्मा लक्ष्मण चंद्राकर राजेश यादव संजय कोहले अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू राय सिंह ढ़िकोला, राजकुमार नारायणी ,प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, अब्दुल गनी दीपक साहू आनंद ताम्रकार आयुष शर्मा ,अय्यूब खान,आशीष वर्मा, मनीष बंछोर,अशोक साहू, राजीव गुप्ता, शमशीर कुरैशी, करीम खान, कमलेश साहू, महेंद्र वर्मा, देवेंद्र चंद्रवंशी, दिनेश साहू, जयश्री वर्मा, आनंद बघेल, लोचन यादव , श्रीकांत वर्मा, तनेंद्र ठाकरे, मोहन साहू, मनहरण यादव, लेखराम साहू, हीरा वर्मा, संतोष बाफना, रज्जाक खान, कैलाश नाहटा, नागमणि साहू, चिराग शर्मा अनूप वर्मा, मोहित वाल्ड , शिशिर कांत, प्रेमलता साहू,तिलक राजपूत , सुनीत घोष संजू धनकर, प्रेमलता साहू हेमा साहू निकिता मिलिंद, भूपेन सेन, अंश चतुर्वेदी शंकर ठाकुर प्रकाश जोशी भास्कर कुंडली सोनू साहू कन्यादान पोषण साहू सौरभ ताम्रकार, रोहित ताम्रकार देव सिंह श्रद्धा सोनी सुकून ढीमर, माहेश्वरी ठाकुर मनीष सोनी सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे ।




