- December 19, 2025
भाजपा दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता बहुमूल्य एवं क्षमतावान है -नंदन जैन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त दुर्ग जिला संगठन प्रभारी भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन दुर्ग जिला भाजपा संगठन प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रथम दुर्ग आगमन पर दुर्ग के पटेल चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं माला पहनाकर अपने नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा पटेल चौक में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की पुष्प अर्पित की तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय सभागार में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का परिचात्मक बैठक जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन की मुख्य उपस्थिति में आयोजन किया गया आयोजित बैठक मे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक , ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू ,भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा , महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के एस चौहान ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर,उषा टावरी, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, राइस मील एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रितपाल बेल चंदन महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल उपस्थित रहे |
आयोजित परिचात्मक बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नीति नीति से वाकिफ है हम सब कोई ना कोई दायित्व में रह चुके हैं और अब आगामी दिनों कोई ना कोई दायित्व में आएंगे हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम भारतीय जनता पार्टी में दायित्व धारी बनते हैं संगठन के प्रति हमारा समर्पण त्याग और कार्य को हमारा नेतृत्व देखता है आप सभी ने देखा होगा हमारे वर्तमान के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन हमारे छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी थे आप कार्यकर्ताओं की तरह हमारे साथ संगठन को लेकर हमेशा बैठक करते थे संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते थे और संगठन को शीर्ष की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत रहते थे आज वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं
जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने आगे कहा कि आप पार्टी की चिंता करें पार्टी आपकी चिंता अवश्य करेगी आपके समर्पण को आपके त्याग को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करेगी आप सभी पूरी एकाग्रता तन्मयता और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहे जिस तरह से आप सभी ने इतिहास बनाते हुए संपन्न हुए विधानसभा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की ठीक उसी तरह आप सभी कार्य करते रहें और दुर्ग जिले के एकमात्र विधानसभा पाटन में भी हमें ऐतिहासिक जीत प्राप्त करनी है और वह दिन दूर नहीं आप सभी के अथक परिश्रम और मेहनत पर हम वह सीट पर भी जीत दर्ज करेंगे मैं आप सभी से आग्रह करूंगा संगठन के समस्त कार्यक्रमों के संपादन को लेकर आप सभी हमेशा तैयार रहें और अपनी उर्जा अपनी क्षमता का हंड्रेड परसेंट आवश्य दें |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि संपन्न हुए सभी चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की और जीत का श्रेय कार्यकर्ता को ही जाता है ट्रिपल इंजन की सरकार और यह सरकार बनाने का श्रेय हमारे जिले के कार्यकर्ताओं को जाता है उनके परिश्रम को मैं नमन करता हूं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दुर्ग जिला की संगठन संरचना के बारे में विस्तार पूर्वक जिला प्रभारी नंदन जैन को बताया साथ ही पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी संगठन के कार्यों के लिए हमेशा की तरह तैयार रहें |
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया |
आयोजित बैठक में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का नाम
जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सुश्री सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय,मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा,गिरेश साहू,,शैलेंद्र शैंडे,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव,कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा कमलेश फेकर कौशल साहू हरीश चौहान मनमोहन शर्मा शीतला ठाकुर अनुपम साहू राजू जंघेल वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी,संतोष सोनी , विनायक नातू,दीपक चोपडा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना, दिव्या कलिहारी, ममता देवांगन, जय श्री राजपुत, कुंदन साहू,जूही चंद्राकर सुनीता कुर्रे ,रितेश शर्मा, राजेश राजपूत,मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, भूपेंद्र साहू, पार्षद नीलेश अग्रवाल मनीष साहू शशि द्वारका साहू गोविंद देवांगन निरंजन दुबे अविनाश राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




