• December 20, 2025

बाल विवाह मुक्त भारत की दिशा में सार्थक पहल शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह मुक्त भारत की दिशा में सार्थक पहल शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेरला।
शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में महिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में “बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा रोकथाम के उपायों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं डॉ. विद्यानंद बोरकर एवं श्री व्योम श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने जानकारी दी कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बाल विवाह की सूचना देना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।

वक्ताओं ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता तथा कानून की जानकारी को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में यह भी समझाया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की संभावना दिखाई दे तो तत्काल संबंधित विभाग, महिला बाल संरक्षण इकाई अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना देकर इसे रोका जा सकता है।

इस अवसर पर श्री पवन कुमार साहू द्वारा विधिक सहायता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई, जिससे विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आस्था तिवारी, सहायक प्राध्यापक श्री बी.आर. सिवारे, श्री आनंद कुमार कुर्रे, श्री आशीष एक्का, सुश्री खुशबू ध्रुव, सुश्री गिरजा वर्मा, अतिथि व्याख्याता श्री हरि प्रकाश सोनवानी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री युवराज पावले द्वारा किया गया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…