• December 21, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर अपनी आहुतियां अर्पित किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर अपनी आहुतियां अर्पित किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

अंजोरा ‘ख’ में आयोजित 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने महा यज्ञ में अपनी आहुतियां अर्पित की और गायत्री परिवार के परिजनों के साथ मिलकर इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गायत्री महायज्ञ एक ऐसा आयोजन है जो हमें अपने जीवन को पवित्र और सकारात्मक बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मां गायत्री की पूजा अर्चना करने से हमें शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने गायत्री परिवार के परिजनों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से प्रदेशवासियों के लिए एक पवित्र और सकारात्मक संदेश लेकर आएगा।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक ललित चंद्राकर का स्वागत किया। सभी ने मिलकर मां गायत्री की पूजा अर्चना की और महा यज्ञ में अपनी आहुतियां अर्पित की।

इस अवसर पर शांति कुंज टोली नायक डॉ अशोक ढोटे,उपजोंन समन्वयक एस पी सिंग, दुर्ग जिला समन्वयक लोकनाथ साहू,छ ग व उडीसा जोन संरक्षक के के विनोद, दुर्ग ग्रामीण समन्वयक डॉ एन के सिन्हा, आयोजक अध्यक्ष रामेश्वर निषाद ,यज्ञ आयोजन केंद्रीय निगरानी समिति डॉ सी एल साहू, प्रेम लाल साहू,उमेश साहू, टीकम चंद्राकर, तुमन पटेल जी व समस्त गायत्री परिवार के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…