- December 21, 2025
स्व.मोतीलाल वोरा के जयंती पर उनके कार्यों को याद कर भावुक हुए कांग्रेसजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर स्व. श्री वोरा के प्रतिमा स्थल राजेन्द्र पार्क चौक में वोरा परिवार द्वारा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू, सचिव अय्यूब खान, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव के अलावा दुर्ग-भिलाई व प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने शामिल होकर स्व.वोरा के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की और उनके जीवन, विचारों और दुर्ग के विकास में उनके योगदान को याद किया। जयंती पर स्व. मोतीलाल वोरा के प्रतिमा स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की कतारें लगी रही। इस दौरान कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता स्व. वोरा के कार्यों और उनके विचारों को याद कर भावुक हो उठे। इस दौरान लोगों ने भजन-कीर्तन का भी आनंद लिया, वहीं कार्यक्रम स्थल स्व. मोतीलाल वोरा अमर रहे के नारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में स्व. वोरा की पत्नि श्रीमती शांति वोरा मौजूद रही। कांग्रेस नेताओं और जनता ने श्रीमती शांति वोरा और उनके पुत्र पूर्व विधायक अरुण वोरा, अरविंद वोरा के अलावा वोरा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर स्व. वोरा के कार्यों और उनके साथ गुजारे पलों को याद कर स्व. वोरा को राजनीति का मोती बताया। इस अवसर पर पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, युकां नेता संदीप वोरा, सुमीत वोरा, कांग्रेस नेता अब्दुल गनी, ऋषभ जैन (बाबू), ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, कौशल किशोर सिंह,सुमीत घोष, श्रीकांत समर्थ,प्रकाश शिवणकर, शिवाकांत तिवारी, जयंत खिरोडकर, ब्रिजकिशोर शर्मा, हेमंत तिवारी, भोला महोबिया, विनोद सेन, विवेक मिश्रा, कुणाल तिवारी, एमआईसी सदस्य निेलेश अग्रवाल, सुशील भारद्वाज, नन्दू महोबिया,शमीम खान, वरुण केवलतानी, रत्ना नारमदेव, संगीता वाघेला, कन्या ढीमर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर स्व. वोरा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. मोतीलाल वोरा का कल 21 दिसंबर को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर सुबह 10 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम स्थित स्व. वोरा के समाधि स्थल पर पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।





