• December 21, 2025

हनुमंत कथा आयोजन में नागरिक सुरक्षा के मद्देनज़र कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण

हनुमंत कथा आयोजन में नागरिक सुरक्षा के मद्देनज़र कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सनातन धर्म के ध्वजवाहक बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्री मुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन होना है हनुमंत कथा आयोजन और तैयारीयों का जायजा लेने दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल कथा स्थल जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में चल रहे डोमशेड के निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन रूट को लेकर कथा के आयोजनकर्ता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय एवं समिति के सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं!
विदित है कि हनुमत कथा की तैयारी को लेकर सेवा समर्पण समिति से सदस्यगण श्री हनुमंत कथा के आयोजन कर्ता राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर लगातार कार्यरत है
इस अवसर पर कथा के आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय ने कहा कि कथा के भव्यता को लेकर सारे प्रयास पूर्व से किया जा रहे हैं समिति के सदस्य गण गण अपने-अपने दायित्व के आधार पर कार्य कर रहे हैं | साथ ही साथ बैठकों का दौर भी लगातार जारी है आगामी आने वाले दिनों में कथा की तिथि जैसे-जैसे वैसे तैयारी और तीव्र हो जाएगी | सेवा समर्पण समिति के संयोजक और कथा के आयोजन कर्ता ने श्री हनुमान भक्तों से कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है |


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…