• December 22, 2025

पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ, ग्राम कुरा बूथ से बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ, ग्राम कुरा बूथ से बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ ग्राम कुरा स्थित बूथ में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्री दयालदास बघेल, मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि भविष्य की पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती माया बारले, ग्राम पंचायत सरपंच श्री सतीश मिश्रा, बीएमओ डॉ. एम.एम. रजा, बीपीएम श्री सी.के. देवांगन, श्री विनोद कुर्रे, श्री शेख सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही मितानिन कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष बूथ, मोबाइल टीम एवं ट्रांजिट टीम के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य अमले द्वारा सतत निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों एवं सहयोगी कर्मचारियों की सराहना की तथा अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…