- December 22, 2025
प्रति सोमवार जनदर्शन में कलेक्टर सुनेंगी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा प्रति सोमवार जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जनदर्शन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रत्येक सोमवार सुबह 11.00 बजे आयोजित होगा।
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं जिले के आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर संबंधित जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम से आमजन को प्रशासन से सीधे जुड़ने एवं अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिलेगा, जिससे सुशासन एवं पारदर्शिता को और मजबूती मिलेगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




