• December 23, 2025

निगम एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, उताई टेम्पो स्टैंड पर स्व. हेमचंद यादव चौक को मंजूरी

निगम एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, उताई टेम्पो स्टैंड पर स्व. हेमचंद यादव चौक को मंजूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित सभी एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान शहर के विकास से जुड़े कई अहम एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।महापौर अलका बाघमार ने सभी पेवर ब्लॉक निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच करने के सख्त निर्देश दिए।त्रुटिवश वार्ड 19 जवाहर नगर में नाला तक किए जा रहे पेवर ब्लॉक कार्य को वार्ड 18 में स्थानांतरित कर कार्य कराने की स्वीकृति दी गई। मेधगंगा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए उताई टेम्पो स्टैंड एवं सौंदर्यीकरण कार्य को हरी झंडी दी गई।

अब डायनासोर चौक का नाम बदलकर स्व. हेमचंद यादव चौक किया जाएगा, जहां 12 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।प्रतिमा निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी मेधगंगा ग्रुप की रहेगी। अधोसंरचना मद अंतर्गत सिकोला भाठा नाला निर्माण कार्य,कामकाजी महिला छात्रावास के रिनोवेशन कार्य को स्वीकृति,न्यू आदर्श नगर के पेवर ब्लॉक कार्य का स्थल परिवर्तन कर वार्ड 52 शीतला मंदिर के पास, मयूरी हाइट्स व फॉर्च्यून टॉवर के समीप बोरसी क्षेत्र में कार्य कराने की मंजूरी। निगम की रिक्त भूमि के अस्थायी व्यावसायिक आबंटन हेतु मासिक दर 15 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्गफुट की गई।
निजी भवनों, सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर एलईडी विज्ञापन डिस्प्ले बोर्ड लगाने का शुल्क 825 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति वर्गफुट वार्षिक किया गया। बैठक में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, शिव नायक,मनीष साहू, लीलाधर पाल, शशि साहू, नीलेश अग्रवाल,उपायुक्त मोहेन्द्र साहू, अभियंता अधिकारी विनीता वर्मा, प्रकाशचंद थावनी, आर.के. जैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…