• December 24, 2025

संत कबीरदास की वाणी और संदेश में सर्व समाज की सार्थकता निहित : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

संत कबीरदास की वाणी और संदेश में सर्व समाज की सार्थकता निहित : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला बेमेतरा के ग्राम पंचायत लोलेसरा में आयोजित संत कबीर समागम के तीसरे दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर वंशावली गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीरदास की वाणी और उपदेशों में सर्व समाज की सार्थकता और कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि संत कबीर का संदेश सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है। संत कबीर की शिक्षाएं युगों-युगों तक मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि कबीर पंथियों की धर्मनगरी दामाखेड़ा का नाम “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” किए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के पश्चात दामाखेड़ा का नाम विधिवत रूप से कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा किया जाएगा।

उन्होंने संत कबीर समागम स्थल सहित क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति का आश्वासन देते हुए ग्राम पंचायत लोलेसरा में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पिंकी मनहर सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…