• December 24, 2025

हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां लगभग समाप्ति की ओर, आस्था का जन सैलाब उमड़ेगा लौह नगरी में आज से, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का होगा शुभारंभ

हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां लगभग समाप्ति की ओर, आस्था का जन सैलाब उमड़ेगा लौह नगरी में आज से, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का होगा शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की श्री हनुमंत कथा जो 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी जिसकी तैयारियां अंतिम चरण पर है और इंतजार की घड़ियां समाप्ति की ओर है इस्पात नगरी भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा का रसपान करेंगे कथा के आयोजनकर्ता सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है कथा के प्रारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन सिविक सेंटर चौक से प्रारंभ होगा एकत्रीकरण सुबह 10:00 बजे से होगा
कथा के आयोजन को लेकर कार्यक्रम के संयोजक राकेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के प्रारंभ के पूर्व कलश यात्रा आयोजित की गई है जिसमें मातृ शक्तियों को पीला वस्त्र धारण कर कलश के साथ आमंत्रित किया गया है सफाई व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लग चुके हैं कैमरे की मॉनिटरिंग को लेकर भी कक्ष का निर्माण हो चुका है मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के ननिहाल में हनुमान जी के भक्त बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की श्रीमुख से आयोजित श्री हनुमंत कथा का रसपान के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं |


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…