• December 25, 2025

सुगवती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक पद पर नियुक्ति, एसएसपी रामकृष्ण साहू  ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सुगवती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक पद पर नियुक्ति, एसएसपी रामकृष्ण साहू  ने सौंपा नियुक्ति पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब स्व. आरक्षक की पत्नि सुगवती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश सौंपा।

सुगवती के पति, स्व. श्री गौतमचंद ठाकुर,* इस इकाई में आरक्षक पद पर पदस्थ थे, जिनका 11 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के उपरांत, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।

नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं* का पालन करते हुए, सहानुभूतिपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज सुगवती को आरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात* सुगवती ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग और संवेदनशील व्यवहार के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा एवं प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, स्थापना/एसआरसी लिपिक महेन्द्र भुआर्य, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…