• December 25, 2025

46 बोरी धान चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

46 बोरी धान चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने कोठार से धान चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

22.12.2025 को प्रार्थी हेमंत सिंह राजपूत उम्र 42 साल, निवासी ग्राम उमरावनगर थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने कोठार ग्राम उमराव नगर शीतला तालाब के पास गांव के आखिरी छोर में है जिसमे अपने वर्ष 2025 के धान फसल को कुटाई मिजाई करके जुट की बोरियों में भरकर 253 कटटी धान को गिनती कर छल्ली लगाकर रखा था। बोरियों की छल्ली को गिनती करने पर 253 कटटी में से 46 कटटी धान नहीं था 46 बोरियों में भरे धान करीबन 18 क्विंटल कीमती करीबन 49,500 रूपये को कोई अज्ञात चोर दिनांक 21.12.2025 के रात्रि 10.00 बजे से 22.12.2025 के करीबन 06.30 बजे के मध्य दरमियानी रात्रि में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में धारा 303(2), 305(ए), 331(4), BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान जरिए मुखबिर सुचना पर प्रेम उर्फ प्रेमु साहू, राकेश साहू एवं दो अन्य को पुछताछ करने पर अपने एक और साथी के साथ उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि प्रार्थी के कोठार में रखे धान की बोरियों को चोरी कर ग्राम उमरावनगर से सिंधौरी जानें के रास्ते के किनारे छुपा कर रखना बताये। आरोपियो के कब्जे से चोरी किये गये 31 कट्टी धान कीमती लगभग 38,800/- रूपये सहित घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG – 25 – 1016 कीमती लगभग 02 लाख रूपए को जप्त कर बरामद किया गया है। प्रकरण में फरार एक आरोपी की पता तलाश जारी है।

आरोपी 01. प्रेम उर्फ प्रेमु साहू पिता दिनदयाल साहू उम्र 19 साल, 02. राकेश साहू पिता पवन साहू उम्र 19 साल, सभी निवासी ग्राम उमरावनगर, थाना थानखम्हरिया, जिला बेमेतरा को दिनांक 23.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। तथा दो विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि कृष्णा क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, आरक्षक सौरभ सिंह, बलदेव निषाद, लोकेश सिंह, अशरफी खान एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…