- December 28, 2025
कांग्रेस स्थापना दिवस पर राजीव भवन में हुआ स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस आज दुर्ग स्थित राजीव भवन में गरिमा, सादगी एवं संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी निर्णायक भूमिका तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा—
“कांग्रेस पार्टी त्याग, बलिदान और सेवा की परंपरा से निकली हुई पार्टी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संघर्ष हमारी राजनीतिक विरासत है। आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है, तब कांग्रेस पार्टी ही आम जनता की आवाज़ बनकर खड़ी है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधान आधारित शासन व्यवस्था के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राजीव भवन परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कांग्रेसजनों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए इसे जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, मुकेश चंद्राकर, आर.एन. वर्मा, राजेंद्र साहू ,दीपक दुबे, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, राजेश यादव, रत्ना नारमदेव, अजय शर्मा, प्रेमलता साहू, सुशील भारद्वाज, अयूब खान, विमलचंद जैन, निकिता मिलिंद, महेंद्र सक्सेना, परमजीत सिंह, नासिर खोखर, चिराग शर्मा, चंद्रशेखर पारख, रवि कोरिया, कल्याण सिंह ठाकुर, प्रकाश सिवनकर, सैयद अनीस राजा, गौरव उमरे, दीपक जैन, अनूप वर्मा, मोहित वाल्दे, महिप भुवाल, एनी पीटर, देवेंद्र सिंह चौहान, विमल यादव, बृजमोहन तिवारी, केशव सिंह, बृजलाल पटेल, अली असगर, गणेश सोनी, शंकर ठाकुर, संजय बत्रा, कमलेश नागरची, सैयद आरिफ राजा, अकील खान, खोरबहरा निषाद, कपिल निषाद, नंदकुमार सेन, त्रिशरण डोंगरे, बृज किशोर शर्मा, के.डी. देवांगन, दीपक साहू, भूपेंद्र वर्मा, बंटी नवरंग, ज्ञानदास बंजारे, भास्कर कुंडले, प्रकाश जोशी, मनोज कुमार सिंह, फिरोज खान, प्रीतम देशमुख, खुर्शीद अहमद, अब्दुल वाहिद चौहान, अनिल बाकलीवाल, यश बाकलीवाल, आयुष शर्मा, भोला महोबिया, भीमसेन, छोटेलाल यादव, अभिषेक जांगड़े, राजकुमार वर्मा, राहुल शर्मा, अंश चतुर्वेदी, राहुल चंद्राकर, चैतन्य आनंद, आनंद कपूर, अजय जैन, सनी साहू, विनोद राणा, दिव्यांश साहू एवं अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नासिर खोखर
प्रवक्ता जिला कांग्रेस दुर्ग




