• December 30, 2025

मनरेगा के तहत आजीविका डबरी से जल संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका को मिल रहा नया संबल

मनरेगा के तहत आजीविका डबरी से जल संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका को मिल रहा नया संबल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को सुदृढ़ करने तथा आजीविका के स्थायी साधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटमर्रा में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

*रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश*
यह जागरूकता रैली मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला दीप्ति मंडावी एवं कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, वर्षा जल संचयन की आवश्यकता तथा आजीविका डबरी निर्माण से होने वाले बहुआयामी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

*मनरेगा के अवसरों से कराया गया अवगत*
रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मनरेगा योजना के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार एवं आजीविका संवर्धन के अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें आजीविका डबरी निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान बताया गया कि मनरेगा के माध्यम से डबरी निर्माण से न केवल रोजगार सृजन होता है, बल्कि जल संरक्षण के स्थायी साधन भी विकसित होते हैं।

*डबरी निर्माण से बहुआयामी लाभ*
मनरेगा की तकनीकी सहायक प्रीति के नेतृत्व में आयोजित रैली के दौरान ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि आजीविका डबरी निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण संभव होता है, सिंचाई के लिए स्थायी जल स्रोत उपलब्ध होता है, मछली पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होती है, जल संकट की स्थिति में राहत मिलती है, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका | रैली को सफल बनाने में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती आंचल दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी। इस अवसर पर उप सरपंच हरिशंकर सेन, युवराज दुबे, मनोहर साहू, देवचरण साहू, मनोज सलूजा, शेखर पटेल, रामचंद्र, हीरा सेन, रोजगार सहायक नोकराम सिन्हा, हेमंत, रिंकू निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता की अपील*
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे मनरेगा अंतर्गत संचालित आजीविका डबरी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, आगे आएं और जल संरक्षण व आजीविका संवर्धन की इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय रूप से भाग लें।

*जल संरक्षण की दिशा में सशक्त कदम*
आजीविका डबरी निर्माण न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी है। जनपद पंचायत बेरला द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…