• January 1, 2026

धान उपार्जन केंद्र एवं वैकल्पिक फसलों का कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण

धान उपार्जन केंद्र एवं वैकल्पिक फसलों का कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को अधिक लाभकारी एवं कम जल खपत वाली खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आज उप संचालक कृषि, बेमेतरा श्री मोरध्वज डड़सेना द्वारा जनपद नवागढ़ अंतर्गत विभिन्न कृषि गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्र बुंदेला (नवागढ़) सहित कई ग्रामों में चल रही वैकल्पिक फसल योजनाओं एवं फसल प्रदर्शनों का जायजा लिया।

*धान उपार्जन केंद्र बुंदेला का निरीक्षण, किसानों से सीधा संवाद*
निरीक्षण की शुरुआत धान उपार्जन केंद्र बुंदेला से की गई, जहां श्री डड़सेना ने धान विक्रय व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भुगतान स्थिति एवं किसानों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। केंद्र में उपस्थित कृषकों से सीधे संवाद कर धान उपार्जन से संबंधित समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि ने किसानों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए बताया कि सीमित जल संसाधनों को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर कम पानी में अधिक लाभ देने वाली वैकल्पिक फसलों को अपनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने फसल परिवर्तन के महत्व, लागत में कमी, उत्पादन जोखिम में घटाव तथा आय वृद्धि के पहलुओं पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी।

*सीड असिस्टेंस योजना अंतर्गत चना प्रदर्शन का निरीक्षण*
इसके पश्चात श्री डड़सेना द्वारा ग्राम नांदघाट में सीड असिस्टेंस योजना के अंतर्गत लगाए गए चना फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। खेत में फसल की बढ़वार, पौधों की स्थिति, रोग-कीट प्रबंधन एवं उत्पादन संभावनाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान कृषक श्री आजूराम निषाद ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गत वर्ष पूरे 3.5 एकड़ क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की खेती की थी, जिसमें अधिक सिंचाई लागत एवं जोखिम रहा। वहीं इस वर्ष उन्होंने पूरे रकबे में चना फसल की खेती अपनाई है, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कम हुई है और फसल की स्थिति भी संतोषजनक है। उप संचालक कृषि ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य किसानों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताया।

*ग्राम गिधवा में मटर एवं मेढ़ों पर अरहर फसल का अवलोकन*
निरीक्षण क्रम में ग्राम गिधवा में मटर फसल एवं खेतों की मेढ़ों पर अरहर फसल का भी अवलोकन किया गया। श्री डड़सेना ने बताया कि अंतरवर्तीय एवं मेढ़ आधारित खेती से किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है, साथ ही भूमि एवं जल संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होता है। उन्होंने किसानों को दलहन फसलों के माध्यम से मृदा उर्वरता बढ़ाने एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लाभ भी बताए।

*कृषि अधिकारियों की उपस्थिति, तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान*
निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज सहायता, तकनीकी सहयोग एवं फसल परिवर्तन से जुड़ी जानकारियां दी गईं।

*कृषि विभाग की अपील*
उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना ने किसानों से अपील की कि वे जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अधिक पानी वाली फसलों के स्थान पर चना, मटर, अरहर एवं अन्य दलहन–तिलहन फसलों को अपनाएं, जिससे न केवल उत्पादन लागत घटेगी बल्कि आय में भी स्थायित्व आएगा। यह निरीक्षण कार्यक्रम जिले में कृषि नवाचार, फसल विविधीकरण एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में कृषि विभाग के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…