• January 1, 2026

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई, मुलमुला में फुटकर व्यापारी का गोडाउन सील

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई, मुलमुला में फुटकर व्यापारी का गोडाउन सील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर के नेतृत्व में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान भंडारण की शिकायत प्राप्त होने पर ग्राम मुलमुला में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम मुलमुला स्थित फुटकर व्यापारी भोलाराम देवांगन, पिता कल्लू देवांगन के गोडाउन में छापामार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर कल्लू देवांगन एवं उनके छोटे पुत्र रामानंद देवांगन उपस्थित पाए गए। अधिकारियों द्वारा गोडाउन का निरीक्षण करने हेतु चाबी प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु उनके द्वारा जानबूझकर असहयोग करते हुए गोडाउन की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई।
चाबी उपलब्ध नहीं होने तथा निरीक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित गोडाउन को सील किया गया। इसके पश्चात भोलाराम देवांगन द्वारा दूरभाष पर संपर्क कर यह जानकारी दी गई कि उक्त गोडाउन के भीतर लगभग 350 बोरी धान का भंडारण किया गया है। निरीक्षण एवं पूछताछ के दौरान उनके द्वारा धान भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज, अनुज्ञा पत्र अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण, अवैध खरीदी-बिक्री एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर जिला खाद्य अधिकारी श्री ओंकार सिंह ठाकुर, नोडल सहकारी बैंक प्रतिनिधि श्री राजेंद्र वारे, नायब तहसीलदार श्री जयंत पटले एवं मंडी विभाग की टीम उपस्थित रही। जिला प्रशासन द्वारा समस्त व्यापारियों एवं कृषकों से अपील की गई है कि धान उपार्जन, भंडारण एवं विक्रय संबंधी सभी कार्य शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही करें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…