• January 2, 2026

सिकोला बस्ती से नेशनल हाईवे तक बनेगा एप्रोच रोड, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्थल निरीक्षण

सिकोला बस्ती से नेशनल हाईवे तक बनेगा एप्रोच रोड, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्थल निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर सिकोला बस्ती से नेशनल हाईवे तक प्रस्तावित एप्रोच रोड निर्माण को लेकर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर सड़क निर्माण से जुड़ी आवश्यकताओं, समस्याओं और संभावित समाधानों पर विस्तृत चर्चा किये।
केबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि एप्रोच रोड बनने से सिकोला बस्ती के नागरिकों को नेशनल हाईवे तक सीधी और सुरक्षित पहुंच मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण का इस्टीमेट तैयार किया जाए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
इसके साथ ही मंत्री श्री यादव ने वार्ड के विकास को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन निर्माण, आंतरिक सड़कों के सुधार तथा नालियों के निर्माण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के बुनियादी सुविधाओं के विस्तार करने लगातार कार्य कर रही है।
जयंती नगर के पार्षद खिलावन मटियारा ने बताया की नेशनल हाईवे तक एप्रोच रोड बनाने को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव से मांग किये थे, इसके सार्वजनिक आयोजन हेतु सामुदायिक भवन और वार्ड भीतरी गलियों में सड़क बनाने निवेदन किये थे जिस पर सड़क का सीमेंटीकरण करने निर्देश दिए।

इस अवसर पर पार्षद श्री खिलावन मटियारा, कांशीराम कोसरे, युवराज कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, मन्नू साहू, श्रीमती मौसमी ताम्रकार, महेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…