• January 2, 2026

महिला व्यापारी सिर्फ सहयोगी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता – पायल जैन

महिला व्यापारी सिर्फ सहयोगी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता – पायल जैन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कन्फेडरेश ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वोमेन्स विंग की दुर्ग जिला अध्यक्ष एवं समाजसेविका सुश्री पायल जैन ने प्रदशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है। उन्होने कहा है कि यह नया वर्ष नारी शक्ति के लिए नई उम्मीद और नई आशाएं लेकर आई है। नारी शक्ति अगर ठान ले तो वे किसी भी ऊचाईयों को हासिल कर सकती है। सुश्री पायल जैन ने महिला व्यापारियों से आव्हान करते हुए कहा है कि आप सिर्फ सहयोगी नहीं हो,बल्कि नेतृत्व करने वाली हो। महिला व्यापारी के सम्मान में नया साल सिर्फ तारीख़ नहीं बदलता, यह सोच, हिम्मत और संभावनाएँ भी बदलता है और जब एक महिला व्यापारी आगे बढ़ती है,तो सिर्फ उसका व्यापार नहीं घर, परिवार, समाज और देश आगे बढ़ता है। सुश्री जैन ने कहा है कि एक महिला व्यापारी घर की ज़िम्मेदारियाँ भी निभाती हैं, परिवार की नींव भी मज़बूत करती हैं और बाज़ार में अपने काम से भी पहचान बनाती हैं।
आपकी मेहनत गिनी नहीं जाती, आपका संघर्ष हमेशा दिखता नहीं,फिर भी आप हर दिन मुनाफ़े के साथ-साथ भरोसा कमाती हैं। यह साल महिला व्यापारियों के लिए मज़बूत ग्राहक, स्थिर आमदनी, सही सहयोग और आपके काम की खुलकर सराहना लेकर आया है। सुश्री जैन ने महिला व्यापारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि आपका अनुभव आपकी ताक़त बने, आपका आत्मविश्वास आपकी पहचान बने और आपकी सफलता घर में सम्मान, परिवार में सुकून और देश के लिए प्रेरणादायी बनेगा।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…